Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

जमशेदपुर में ज़ूलूटो फाउंडेशन द्वारा अल्टीमेट ग्लोरी अवॉर्ड 2025 का होगा आयोजन, जया प्रदा होंगी मुख्य अतिथि

जमशेदपुर: सम्मान, पहचान और प्रेरणा का राष्ट्रीय मंच
ज़ूलूटो फाउंडेशन द्वारा आयोजित संस्थापक रोशन कुमार गुप्ता, सह-संस्थापक जय प्रकाश सिंह अल्टीमेट ग्लोरी अवॉर्ड 2025 का आयोजन दिनांक 10 अगस्त 2025 को कुसुम कामानी ऑडिटोरियम, जमशेदपुर में किया जाएगा। यह कार्यक्रम देशभर के प्रेरणादायक व्यक्तित्वों को एक मंच पर लाने का एक सशक्त प्रयास है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय सिनेमा जगत की जानी मानी एक्ट्रेस एवं पद्मश्री जया प्रदा होंगी जो भारतीय सिनेमा और सामाजिक योगदान के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं। साथ ही, विशिष्ट अतिथि के रूप में देश के प्रसिद्ध मोटिवेशनल रैपर एवं डिजिटल क्रिएटर एबी वायरल उपस्थित रहेंगे।

अल्टीमेट ग्लोरी अवॉर्ड 2025 के अंतर्गत व्यवसाय, स्वास्थ्य, शिक्षा, फैशन, स्टार्टअप, सामाजिक कार्य, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल मीडिया, कला, संगीत, नवाचार सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करना है, बल्कि उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करना है जहाँ वे अपने कार्यों को देशभर के सामने प्रस्तुत कर सकें और दूसरों के लिए प्रेरणा बन सकें।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ:

प्रेस कॉन्फ्रेंस एवं मीडिया कवरेज
प्रोफेशनल फोटोग्राफी एवं ड्रोन शूट
रेड कारपेट अपीयरेंस और ब्रांड शोकेस
लाइव प्रस्तुतियाँ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्तर पर प्रचार एवं नेटवर्किंग अवसर

Related Post