जमशेदपुर: श्रावण के पावन महीने पर शनिवार को समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह के नेतृत्व में सिदगोड़ा 28 नंबर चौक स्थित शिव मंदिर में पंचमुखी शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा सिदगोड़ा 28 नंबर चौक से लेकर सूर्य मंदिर तक निकाली गई, सूर्य मंदिर के कुएं से जल लेकर शिवलिंग की स्थापना वाले स्थान पर रखा गया।
समाजसेवी चंद्रगुप्त सिंह ने बताया कि इससे पूर्व पंचमुखी बजरंगबली की स्थापना यहां कि जनता के द्वारा किया गया था लेकिन 2 साल से जनता की यह भी मांग थी कि जिस प्रकार पंचमुखी बजरंगबली की स्थापना हुई इसी प्रकार पंचमुखी भोले बाबा की भी स्थापना होनी चाहिए। जिसको लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई बैठक में स्थानीय पदाधिकारी, यहां कि जनता एवं माताओं बहनों की सर्व सहमति से इस स्थान पर भोले बाबा की एवं उनके पूरे परिवार की स्थापना होने जा रही है, जिसको लेकर आज कलश यात्रा निकाली गई।

उन्होंने बताया कि कुछ कुएं में हमने 8 महत्वपूर्ण नदियों का जल डाला है, यह जल एक टैंकर सुल्तानपुर से मंगवाया गया था इसमें गंगा जमुना सरस्वती जैसी महत्वपूर्व नदियों के जल हैं इसी वजह से निर्णायक पूर्ण तरीके से यह तय किया गया इसी जल को सूर्य मंदिर से पंचमुखी शिवलिंग की स्थापना वाली जगह पर रखा जाए, जिसके बाद पूजा पाठ का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसके बाद सूर्य मंदिर सिदूगोड़ा से 28 नंबर चौक मंदिर संध्या 6:30 बजे भव्य सुंदर कांड का कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम कुछ इस प्रकार हैं :
19 जुलाई 2025 भव्य कलश यात्रा सुबह 6:30 बजे सिदगोड़ा 28 नंबर चौक से सूर्य मंदिर तक
19 जुलाई को ही सूर्य मंदिर सिदूगोड़ा से 28 नंबर चौक मंदिर संध्या 6:30 बजे भव्य सुंदर कांड
20 जुलाई 2025
मंदिर परागण में भव्य पूजन संध्या 6:30 भव्य भजन कीर्तन
21 जुलाई 2025 भव्य नगर भ्रमण सह मूर्ति स्थापना
22 जुलाई 2025 महाप्रसाद

