Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सौंडिक (सूडी ) कल्याण परिषद का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न, समाज के मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर: सौंडिक (सूडी) कल्याण परिषद, जमशेदपुर के तत्वावधान में साकची स्थित होटल के सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने वाले समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले बच्चों में शाम्भवि जायसवाल, किशन कुमार, आदित्या ज्योति, याशिका राज, शताक्षी व तनिश्क़ राज शामिल थे। उक्त अवसर पर लगभग सभी वक्ताओ ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के साथ ही अभीभावकों से आग्रह किया कि बच्चों पर अनावश्यक दवाब न डालें और उनकी नैसर्गिक प्रतिभा को उजागर करने का प्रयास करें। परिषद द्वारा बच्चों को सम्मानित करने का ये लगातार तीसरा कार्यक्रम था।

सौंडिक (सूडी) कल्याण परिषद, जमशेदपुर के सरंक्षक श्री दिनेश जी प्रो. बी. एस. मंगलमूर्ति जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि परिषद लगभग सुसुप्ता अवस्था में पहुँच गया था, वर्तमान कमिटी ने लगभग बंद पड़े समाज को नया जीवन दिया है इसके लिए पूरी कमिटी को विशेष धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से समाज के अन्य बच्चों में भी जागृति आती है। प्रतिभा सम्मान समारोह बंद नहीं होना चाहिए। भाष्कर जी, श्रीमती ज्योति भगत, पंचायत समिति सदस्य, बागबेडा के सुनील गुप्ता, डा. अभिषेक जायसवाल, डा. ओजस्वी शंकर, अजय कुमार आदि वक्ताओ ने बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए उनके साथ सकरात्मक व्यवहार करने की बात कही। लगभग सभी वक्ताओ ने कमिटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस प्रकार अन्य कार्यक्रम करने की बात कही। विदित हो की नई कमिटी द्वारा विगत तीन वर्षो से पारिवारिक मिलन सह भव्य पिकनिक का आयोजन किया जा रहा है। परिषद के अध्यक्ष शशि नाथ साहा ने अतिथियों का स्वागत किया व मंच का संचालन श्री अमन कुमार निराला जी व शैलेश जी ने किया।

कार्यक्रम में आरती कुमारी, ऋतु जायसवाल, बी पी गुप्ता, वरुण कुमार, भगवान दीन साहू, विनेश प्रसाद, ब्रजेश कुमार, बुधदेव प्रसाद, दीपक प्रसाद, हलधर शाह, जगदीश प्रसाद, मोहन गुप्ता, अजय कुमार ” मोनू’, दीनानाथ गुप्ता, परमानंद प्रसाद, प्रदीप कुमार, पुष्पा साहा, आर एन मंडल, राजेश प्रसाद, राजेश कुमार, रूबी कुमारी, शैलेश कुमार, शैलेश प्रसाद, शकुंतला देवी, शुभम, सुजीत कुमार साहू, पप्पू साहू, स्नेहा कुमारी, स्वीटी कुमारी, शांति देवी, जयश्री, शिवानी प्रसाद, संगीता कापरी, धीरज कुमार ” गुड्डू’, गोविंद गोपाल साहू, जयपाल भगत ” सोनू’, किशन कुमार, मनोज गुप्ता, आर. एन साहा, राजकुमार प्रसाद आदि भारी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Related Post