Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

आई क्यू ए सी गाइड भुवनेश्वर ओडिशा ने संताल परगना कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष सह असिस्टेंट अकादमिक डीन डॉ को एक स्थायी इंटेलेक्चुअल टीम मेंबर के रूप में शामिल किया है।

आई क्यू ए सी गाइड, भुवनेश्वर ओडिशा ने संताल परगना कॉलेज, दुमका के मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष सह असिस्टेंट अकादमिक डीन डॉ विनोद कुमार शर्मा को एक स्थायी इंटेलेक्चुअल टीम मेंबर के रूप में शामिल किया है डॉ शर्मा को उसके अकादमिक उपलब्धियों एवं नैक संबंधी सकारात्मक गतिविधियों को देखते हुए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य एवं विकास के लिए उन्हें यह अवसर दिया गया है। डॉ शर्मा का दायित्व बिहार, झारखंड और ओडिशा के राज्यों में कॉलेज या यूनिवर्सिटी में बाइनरी सिस्टम को लेकर वर्कशॉप, सेमिनार आदि के आयोजन में मदद करना है जिससे कॉलेज में अकादमिक गुणात्मक विकास हो। झारखंड प्रांत के कोई कॉलेज, यूनिवर्सिटी या अन्य निजी संस्थान अपने यहां बाइनरी मूल्यांकन के वास्ते राष्ट्रीय स्तर पर वर्कशॉप कराने के लिए सम्पर्क कर सकते है। यह वर्कशॉप राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन के लिए अनिवार्य रूप से कारगार साबित होगा। ध्यातव्य है कि यह संस्थान पिछले 20 वर्षों से बिहार, ओडिशा और झारखंड में लगातार उच्च शिक्षा के विकास में अमूल्य योगदान दे रही है। डॉ विनोद कुमार शर्मा को टीम मेंबर चुने जाने पर कॉलेज शिक्षकों ने बधाई दिया।

Related Post