Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

सी ए फाइनलिस्ट बने वीर सिंह पहले भी 12वी की परीक्षा में पांचवे रैंक पर ज़िला टॉपर रह चुके हैं वीर

जमशेदपुर: एक बार फिर से लौहनगरी का नाम टेल्को के रहने वाले वीर सिंह ने रौशन किया है. CA परीक्षा, जिसे चार्टर्ड एकाउंटेंसी परीक्षा भी कहा जाता है, इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा आयोजित की जाती है. यह भारत में सबसे प्रतिष्ठित और चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक है. यह परीक्षा तीन स्तरों में विभाजित है, CA फाउंडेशन, CA इंटरमीडिएट और CA फाइनल.

वीर ने मीडिया से बातचीत के क्रम में अपनी दिनचर्या साझा करते हुए कहा कि पढ़ाई के दौरान कब रात से सुबह हो जाती थी उन्हें इसका अंदाजा नहीं होता था. आज मैं जिस भी मुकाम पर हूं उसमें मेरे माता-पिता नाना मेरी दादी जी विशेष कर मामा जी का विशेष योगदान है. वीर ने गेमिंग को अपनी हॉबी बताई है, अपने भाई की प्रशंसा करते हुए वीर की बहन ने कहा कि वह अपने भाई पर खूब गर्व महसूस कर रही हैं और वह खुद भी भविष्य में अपने आप को एक आईपीएस ऑफिसर के रूप में देखना चाहती हैं पूरे परिवार में जश्न का माहौल है. वीर शहर के जाने माने आदमी जोगिंदर सिंह के भांजे हैं जिनकी विक्की मोटर ट्रेनिंग के नाम से इंस्टीट्यूट भी चलती है.

Related Post