Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान मानगो नगर निगम ऑफिस में पहुंचकर उपनगर आयुक्त श्री मोहम्मद आकिब जावेद से मुलाकात किया

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान मानगो नगर निगम ऑफिस में पहुंचकर उपनगर आयुक्त श्री मोहम्मद आकिब जावेद से मुलाकात किया। अंसार खान ने श्री मोहम्मद आकिब जावेद को बताया जवाहर नगर रोड नंबर 13 (ए) में एक हफ्ते से घरों में पानी भरा हुआ है। गंदे पानी की बदबू की वजह से लोगों को रहना दुश्वार हो गया है। इसके चलते महामारी बीमारी फैल सकती है। घरों से पानी निकालने के लिए पाइप और मोटर की व्यवस्था किया जाए। श्री मोहम्मद आकिब जावेद ने सिटी मैनेजर श्री निशांत को मोटर के साथ लेबर भेजने को कहा। सिटी मैनेजर श्री निशांत ने आज गाड़ी को पानी निकालने के लिए भेजा। घरों से पानी निकलने पर तमाम घर वालों ने मानगो को नगर निगम के पदाधिकारी का शुक्रिया अदा किया।

Related Post