Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर व्यक्ति की मौत, पहचान नहीं

चक्रधरपुर।पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-75 मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव पड़ा देख तत्काल बंदगांव थाना प्रभारी दुर्गा शंकर मंडल को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर लिया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया है और फिलहाल शव को शीतगृह में रखा गया है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो बंदगांव थाना को तुरंत सूचित करें।

Related Post