Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

JUSCO श्रमिक यूनियन चुनाव में रघुनाथ पांडेय फिर से बने अध्यक्ष, रघुनाथ पांडेय एंड टीम को बड़ी सफलता, विपक्ष का केवल एक उम्मीदवार ही जीत पाया

जमशेदपुर : जुस्को श्रमिक यूनियन के चुनाव में रघुनाथ पांडेय एंड टीम को बड़ी सफलता मिली है. विरोधी खेमे के नेता और महासचिव पद के उम्मीदवार गोपाल प्रसाद जायसवाल भी अपनी सीट नहीं बचा पाए.

शुरू में बढ़त बनाए जायसवाल बाद में पिछड़ गए और मात्र 22 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए. सारे एकल पदों पर रघुनाथ पांडेय के समर्थकों ने जीत तय की है. तीन उपाध्यक्ष के पदों में से केवल एक पद पर विपक्ष के उम्मीदवार पिंटू शर्मा को जीत मिली है.

डिप्टी प्रेसीडेंट के चुनाव में वर्तमान डिप्टी प्रेसीडेंट मनीष दूबे को करारी शिकस्त मिली है और रविकांत शुक्ला नये डिप्टी प्रेसीडेंट बने हैं. सहायक सचिव के दो पदों में से एक पद पर पहली बार एक महिला उम्मीदवार संजू महतो जीत कर आई है.

उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए अखिलेश कुमार राय, दिनेश कुमार महतो और बिजय गोप जीते हैं. कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर एक बार फिर अमरनाथ तिवारी को जीत हासिल हुई है. देर रात साढ़े तीन बजे तक रिजल्ट आए. अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने 183 वोटों के अंतर से चुनाव जीता है. यही नहीं नवनिर्वाचित 17 कमेटी मेंबरों से 14 रघुनाथ पांडेय के समर्थक माने जा रहे हैं.

Related Post