Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

ASL MOTORS ने ऑल न्यू अल्ट्रोज़ को फील स्पेशल’ अनुभव के साथ किया लॉन्च

ASL MOTORS ने ऑल न्यू अल्ट्रोज़ को फील स्पेशल’ अनुभव के साथ किया लॉन्च

 

भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने आज ASL MOTORS साकची में ऑल न्यू अल्ट्रोज़ को एक विशेष लॉन्च कार्यक्रम के तहत भव्य रूप से लॉन्च किया। यह नया मॉडल एक नया डिजाइन, उन्नत फीचर्स और #FeelSpecial’ का ब्रांड वादा लेकर आया है।

ASL MOTORS साकची के सेल्स जनरल मैनेजर श्री संतोष कुमार एवं टाटा मोटर्स के कॉर्पोरेट हेड श्री रविंद्र नाथ महतो की उपस्थिति में इसका अनावरण किया गया। वाहन अनावरण और उत्पाद प्रस्तुति जैसी रस्मों के साथ कार्यक्रम को विशेष बनाया गया। ड्यून ग्लो रंग में अकॉम्प्लिश्ड + S’ वेरिएंट को शोकेस किया गया।

इस अवसर पर सेल्स जनरल मैनेजर श्री संतोष कुमार ने कहा, “ऑल न्यू अल्ट्रोज़ स्टाइल, सेफ्टी और अत्याधुनिक फीचर्स का बेहतरीन संगम है। हमारे ग्राहकों के लिए यह एक नया अनुभव लेकर आई है।”

यह कार्यक्रम टाटा मोटर्स की नवाचार और ग्राहक संतुष्टि की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और ब्रांड की ‘एक्सीलेंस ड्राइव’ की सोच को साकार करता है।

Related Post