Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

झारखंड बंद का आह्वान, जमशेदपुर में सामान्य दिनचर्या जारी

जमशेदपुर। विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई खास असर नहीं दिखा। शहर के लोग प्रतिदिन की भांति अपने कार्यों में व्यस्त रहे। मानगो बस स्टैंड से रांची समेत अन्य स्थानों के लिए बसें सामान्य रूप से चलती रहीं। वहीं, स्कूल-कॉलेज, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, बाजार तथा अन्य संस्थान भी खुले रहे।

बंद का कारण

गौरतलब है कि रांची के सीरमटोली रैप विवाद को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद का आह्वान किया था। बंद का असर रांची में जरूर दिखा, जहां तातीसिलवाई चौक पर आदिवासी संगठनों ने उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी की सभी बसों को रोक दिया और सड़क को जाम कर दिया।

आदिवासी संगठन सीरमटोली स्थित केंद्रीय सरना स्थल के पास बनाए गए फ्लाईओवर रैंप को हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इस रैंप निर्माण से उनके धार्मिक आयोजनों में बाधा उत्पन्न हो रही है और इससे उनकी आस्था को ठेस पहुंच रही है।

हालांकि जमशेदपुर में स्थिति सामान्य रही और जनजीवन पर बंद का कोई खास असर देखने को नहीं मिला।

Related Post