जमशेदपुर: रविवार को साकची गुरुद्वारा साहिब में माहौल उस समय बिगड़ गया जब शाम के वक्त स्क्रुटनी की जा रही थी जिसको लेकर हरविंदर सिंह मंटू का बयान सामन आया है।
यह स्क्रूटीनी वर्तमान साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के द्वारा कराई जा रही थी जिसमें सरदार निशान सिंह भी शामिल थे इस स्क्रूटीनी यानी धार्मिक जांच में धार्मिक परीक्षा होनी थी जिसका हरविंदर सिंह मंटू जो की दावेदार हैं साकची गुरुद्वारा साहिब चुनाव में प्रधान पद के लिए उन्होंने इसका विरोध किया एवं उन्होंने कहा कि यह सीजीपीएससी एवं एसडीओ मैडम के आदेश के खिलाफ है पत्रकारों द्वारा जब उनसे पूछा गया कि शाम के वक्त एक तरफ जब गुरुद्वारा साहिब में रेहरास साहिब का पाठ चल रहा था उस समय आप लोगों के द्वारा बाहर हो हल्ला किया जा रहा था इस पर उन्होंने कहा कि यह हो हल्ला हमने नहीं निशान सिंह गुट ने किया है और वे एसडीओ की भी बात नहीं मान रहे एवं अवैध तरीके से निशान सिंह ने चुनाव प्रक्रिया को दूसरी दिशा में ले जाने का काम कर रहे हैं ।

