Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

घर की छत पर फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम

गम्हरिया।सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के बोलायडीह रोड नंबर 10 बी में रविवार सुबह एक युवक ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी सबसे पहले परिवार के सदस्यों को हुई, जिन्होंने तुरंत गम्हरिया थाने को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि भरत सिंह ने रविवार सुबह लगभग छह बजे यह आत्मघाती कदम उठाया। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Post