Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का प्रतिनिधिमंडल निवर्तमान एसएसपी श्री किशोर कौशल एवं नए एसएसपी श्री पीयूष पांडेय से मिला

जमशेदपुर 29 मई 2025, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, के एक प्रतिनिधिमंडल ने निवर्तमान एसएसपी श्री किशोर कौशल (भा•पु•से) से उनके कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने उनके कार्यकाल के दौरान शहर में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसके अलावा, प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर के नए एसएसपी श्री पीयूष पांडेय (भा•पु•से) से भी मुलाकात की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें शहर की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और व्यापारिक समुदाय की चिंताएं शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने नए एसएसपी को शहर के विकास और सुरक्षा के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। एसएसपी श्री पीयूष पांडेय ने भी व्यापारिक समुदाय के साथ मिलकर काम करने की इच्छा व्यक्त की और आश्वस्त किया कि वे शहर की सुरक्षा और विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव ट्रेड एंड कॉमर्स भरत मखानी, सचिव टैक्स एंड फाइनेंस अंशुल रिंगसिया, कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया उपस्थित थे।

Related Post