डुमरिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुमडासोल (पांडूसाई)मे भुईयां समाज का एक बैठक आयोजित किया गया । बैठक में भुइंया समाज के महिलाओं,पुरुषों और युवाओं को लेकर एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मे विभिन्न प्रकार के मुद्दों को लेकर चर्चा किया गया।इस बैठक में दुर्गावती नायक, शिवानी नायक एवं शारदामनी नायक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं।उक्त बैठक में अपनी समाज के जो प्राचीनकाल से रीति रिवाज, परंपरा तथा प्रथा जो विलुप्त हो चुकी है उस प्रथा को फिर से उजागर करने के लिए महिलाओं ने विशेष रूप से जोर दिया । साथ ही नारी शिक्षा और उसके उत्थान हेतु कार्य करने के उद्देश्य से एक महिला समिति का गठन किया गया। समाज में अपनी आर्थिक,राजनीतिक और सामाजिक विकास के लिए महिला को शिक्षित होना क्यों आवश्यक है, इस विषय पर चर्चा की गई।बैठक को सफल बनाने में रजनी नायक, राजेश कुमार नायक, जगदीश नायक, सत्यसुन्दर नायक,अशोक नायक,नमिता नायक,रुद्र नायक,प्रकाश नायक, सुधीर नायक,शत्रुघ्न नायक आदि के साथ ग्रामीणों का योगदान रहा।

