Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी की बैठक हाता स्थित रिसोट इंपीरियल में हुआ आयोजित। संगठन को मजबूत करने पर दिया गया जोर।

जमशेदपुर/ पोटका

पोटका के हाता स्थित रिसोर्ट इंपीरियल में झारखंड मुक्ति मोर्चा पोटका प्रखंड कमेटी की बैठक सुधीर सोरेन के अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पोटका प्रखंड 34 पंचायत के पदाधिकारी समेत झामुमो केंद्रीय , जिला, एवं प्रखंड स्तरीय कई संख्या में नेता उपस्थित रहे। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधानसभा क्षेत्र की युवा विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने दोबारा झामुमो को सत्ता में भेज कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पोटका की जनताओ ने जिस भरोसे से उन्हें जीत दिलाई हैं, उस भरोसे को कायम रखने के लिए क्षेत्र की विकास में कई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की उपेक्षा की जिसमें समुचित विकास नहीं हो पाया। अब झामुमो सरकार उस कमी को पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। बैठक में विगत बैठक की समीक्षा की गई। जीसके पश्चात संगठन को प्रत्येक पंचायत स्तर पर मजबूत करने और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने पर विचार विमर्श किया गया। प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा कि सभी 34 पंचायतों से दो दो विकास योजनाओं के प्रस्ताव के साथ-साथ खराब जल मीनार, धूम कुड़िया भवन निर्माण, जाहेर स्थान घेराबंदी, की सूची भी एकत्रित की गई है। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि झामुमो प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में जनता की समस्याओं को समाधान करने हेतु शिविर लगाएंगे। बैठक में मौके पर सुनील महतो, बबलू चौधरी, चंद्रावती महतो, शंकर चंद्र हेंब्रम, विद्यासागर दास, काली पद सरदार, भुवनेश्वर सरदार अनुपम मंडल हितेश भगत दुखु माडीॅ, वीरेंद्र पात्र, ओम प्रकाश गुप्ता, देव पालीत, चक्रधर महतो, जिकरुल होंदा, जमाल सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Post