Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

स्कुटी अनियंत्रित होने से गिरा युवक हुआ घायल

गुवा।जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव के पास स्कुटी अनियंत्रित होने से स्कुटी पर बैठे दो युवक घायल हो गये। वही स्कुटी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार देर संध्या की है। टोंटो प्रखंड के दोकट्टा गांव निवासी रवि हांसदा अपने एक रिस्तेदार के साथ स्कुटी पर सवार हो कर जगन्नाथपुर की तरह आ रहे थे। देर संध्या जब वे बलियाडीह गांव के पुलिया के पास पहुंचे तो स्कुटी अनियंत्रित होने से दोनो गिर गये। रवि हांसदा को कमर व जांघ में छोट लगी है जबकि उसका रिस्तेदार को मामुली अम्दरुनी चोट लगी है। सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर पुलिस घटना स्थल पहुंची और स्कुटी को अपने साथ ले आयी और घायल रवि हांसदा का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर में करवाया।

Related Post