Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

छऊ नृत्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है- बबलू नाथ सोरेन*

पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के जोजोडीह गांव में 15 मई को वैशाख संक्रांति के उपलक्ष में आयोजित 44 वां वार्षिक सांस्कृतिक समारोह के प्रथम दिन छऊ नृत्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सीएम चंपई सोरेन के सुपुत्र बबलू नाथ सोरेन उपस्थित हुए। जिस दौरान बबलू नाथ सोरेन के द्वारा आयोजक कमेटी का हौसला बुलंद किया गया। वहीं ग्रामीणों द्वारा बबलू नाथ सोरेन को जोरदार स्वागत करते हुए मंच तक ले गया एवं बबलू नाथ सोरेन के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

मौके पर मंचासीन अतिथियों माताओं-बहनों एवं कलाकारों को संबोधित करते हुए बबलू नाथ सोरेन ने कहा छऊ नृत्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का एक अहम हिस्सा है। झारखंड के छऊ नृत्य की चर्चा सिर्फ भारत ही नहीं विदेश में भी की जाती है। यह नृत्य न केवल मनोरंजन का साधन है बल्कि यह अपने भीतर कोई पौराणिक कथा और लोक परंपराओं को संजोए हुए हैं। जिससे समाज में नैतिक मूल्यों एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने नृत्य के माध्यम से सभी वर्गों के लोगों को एक साथ मिलकर सामुदायिक एकता को बरकरार रखने की बात कही।

छऊनृत्य के माध्यम से उड़ीसा मोहुलबस्य के महिला कलाकारों एवं हेंसल आमदा के कलाकारों ने दर्शकों को खूब मनोरंजन कराने के साथ -साथ पौराणिक कथाओं एवं लोक परंपराओं की सीख दी।

मौके पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल,सामाजिक कार्यकर्ता पल्टु मंडल, उज्वल कुमार मंडल,पंचायत समिति सदस्य रामेश्वर पात्र, ए जे वाई सी जोजोडीह के अध्यक्ष कोंदा सरदार, सचिव रवि माझी, कोषाध्यक्ष सीतानाथ पातर, उपाध्यक्ष धनुर पातर,सह सचिव बाबूलाल पातर सह कोषाध्यक्ष राजेश मार्डी, प्रकाश पातर , भोलानाथ सरदार,मुख्य संरक्षक मोहनलाल सरदार, ग्राम प्रधान शिंगराई माझी आदि उपस्थित रहे।

Related Post