Breaking
Sun. Sep 6th, 2026

युवाओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की

जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष नितीश कुशवाहा के नेतृत्व में मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राज्य की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा और तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन में विशेष रूप से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के हालिया परीक्षा परिणामों में सामने आ रही अनियमितताओं को लेकर युवाओं में व्याप्त रोष को सामने रखा गया। श्री कुशवाहा ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता का घोर अभाव है, जिससे प्रतिभाशाली अभ्यर्थी हताश हो रहे हैं। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में अपराधों में हो रही वृद्धि, धर्मांतरण की बढ़ती घटनाएं, शैक्षणिक संस्थानों की बदहाल स्थिति, तथा नकल माफिया की बढ़ती सक्रियता समेत नशा के बढ़ते कारोबार जैसे अहम मुद्दों पर भी चिंता जताई।

राज्यपाल संतोष गंगवार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस दौरान प्रतिनिध मंडल में सुजीत वर्मा, शुभांशु सिन्हा, रितेश सिंह और विशाल सिंह भी मौजूद रहे।

Related Post

You Missed