जमशेदपुर /पोटका
पोटका के धिरोल पंचायत के कुम्हार चौक के 600 आबादी वाले डेढ़ सौ परिवार आज जल जमाव की स्थिति से जूझ रहे हैं। इंजीनियर एवं ठेकेदार की लापरवाही का दंस ग्रामीण झेल रहे हैँ। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने पानी के अंदर घुसकर किया जोरदार प्रदर्शन एवं ठेकेदार तथा इंजीनियर पर कार्रवाई की मांग की गांव 70 वर्षीय वृद्ध लख्खी प्रिया भकत का आंसू थम नहीं रहा है। परिवार में अकेले वृद्ध एवं आंखों से दिखाई नहीं देता जिसके कारण वह घर से बाहर निकलते ही घुटना से ज्यादा पानी से परेशान है। किसी फरिश्ते का इंतजार कर रही है कि उसके इस बूढ़े शरीर में अब जान नहीं है कोई मदद को तो आगे आए वही गांव के सीमांतो भकत, सेनापति भकत, लख्खी प्रिया भकत, पायल भगत एवं कांग्रेस के जिला सचिव जयराम हांसदा ने कहा कि ठेकेदार और इंजीनियर की लापरवाही का दंस आज ग्रामीण झेल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात का पानी एक घुटने भर जम गया है। साथ ही डेढ़ सौ फीट लंबी पानी का एक नदी सा दिखाई पड़ता है इस जल जमाव से बदबू एवं गंदगी फैल रहा है। त्वचा से संबंधित बीमारी, मलेरिया, डायरिया एवं जल जनित कई बीमारियों का शिकार ग्रामीण हो रहे हैं। ग्रामीणों को चिंता सता रही है की बरसात में क्या होगा इसी गंदा पानी से होकर गुजर कर सैकड़ो की संख्या में लोग आना-जाना कर रहे हैं वही जल जमाव से अब बतख तैरने लगे हैं।गाय – भेड़ भी पानी से होकर गुजरना नहीं चाहता वह भी बचने का प्रयास कर रहे हैं ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द ड्रेन की व्यवस्था होनी चाहिए जिससे कि पानी का निकासी हो सके यह रोड धामधुम से हितकु तक बनाया जा रहा है वही धिरोल गांव में एक फीट ऊंचा सड़क बनाया गया जिसके कारण दूसरा सड़क नीचे चला गया वहीं पानी का ठहराव हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी को लिखते लिखते थक चुके हैं अब तो किसी फरिश्ते का ही इंतजार है ताकि इन ग्रामीणों का दुख दूर हो सके। इस मौके पर सीमन्त भगत, लक्ष्मी प्रिया भगत, सेनापति भगत, अती सर भगत, कुमुद रंजन भगत, सुलोचना रजक, छवि रानी भगत, निर्मल भगत, उजाला गोप आदि उपस्थित रहे।

