Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

मछली पकड़ने गए युवक की पोखारी डैम में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

जमशेदपुर। एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखारी डैम में शनिवार को मछली पकड़ने गए 22 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान देवघर गांव निवासी बहादूर सिंह के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था।

देवघर गांव निवासी बहादूर सिंह शनिवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ मछली पकड़ने के लिए पोखारी डैम गया था। मछली पकड़ने के दौरान जब वह जाल बिछा रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। साथ गए दोस्तों ने उसे बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन बहादूर पानी में डूब गया।

घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद बहादूर को पानी से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

  1. मृतक के भाई राजू सिंह ने बताया कि बहादूर चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था और घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।

पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दुखद घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Related Post