Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

डालसा के पहल पर जन्म के 14 साल बाद जन्म प्रमाण पत्र से छूटे बच्चों के अब बनेंगे प्रमाण पत्र

डालासा सचिव राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर विगत कुछ दिन पूर्व हेंसलबिल पंचायत अंतर्गत खड़ियासाई गांव में डोर टू डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया था इसी दौरान ग्रामीण महिलाओं के द्वारा उनके बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र ना बनने की शिकायत की गई थी और उसके कारण आ रहे विभिन्न समस्यायों के बारे में बताया था उसी वक्त लीगल एड क्लिनिक में कार्यरत पी एल वी चयन कुमार मंडल एवम छाकु माझी के द्वारा उन सभी बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवा देने की भरोसा दिया जिनके अब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाए गए हैं जानकारी लेने पर पता चला कुल चार बच्चे ऐसे हैं जो अलग अलग वर्ष में सी एच सी पोटका में जन्म लिए हैं इनके कहे अनुसार इन सब को उस वक्त अस्पताल द्वारा कोई डिस्चार्ज पेपर नहीं दिया गया था।सारे वस्तुस्थिति से अवगत होते हुए पी एल वी के द्वारा बच्चों को जन्म प्रमाण पत्र बनवा देने का बीड़ा उठाया सर्व प्रथम सी एच सी प्रभारी पोटका के नाम बच्चों के अभिभावकों के द्वारा डुप्लीकेट डिस्चार्ज पेपर उपलब्ध करवाने हेतु आवेदन दिलवाया गया और सी एच सी प्रभारी रजनी महाकुड़ पोटका से मिल कर बच्चों के भविष्य को देखते हुए जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने के लिए अनुरोध किया प्रभारी ने भी बच्चों के जरूरतों और विषय की गंभीरता को देखते हुए त्वरित डुप्लीकेट डिस्चार्ज पेपर बनवा देने के लिए अपने विभाग को निर्देश दिए साथ ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन करने के लिए कहे ताकि प्रमाण पत्र भी बच्चों के बन जाए।सी एच सी पोटका के स्वास्थ विभाग के कर्मियों ने भी तय समय पर डिस्चार्ज पेपर बना कर दिया और पी एल वी चयन कुमार मंडल के द्वारा बच्चों के डुप्लीकेट डिस्चार्ज पेपर उनके घर चल कर पहुंचा दिया गया और जन्म प्रमाण पत्र के लिए भी आवेदन फॉर्म भर कर जरूरत के सारे कागजात संलग्न कर जमा कर दिया गया।बच्चों के नाम(1)रीनू सरदार_पिता मादरो सरदार(2)शाहील सरदार पिता_रोहित सरदार(3)अनुश्री सरदार पिता_मादरो सरदार(4)लतिका सरदार_पिता रोहित सरदार आदि सभी खड़ियासाई निवासी है उम्मीद है बहुत जल्द बच्चों को उसके जन्म प्रमाण पत्र मिल जाएंगे और पढ़ाई लिखाई आदि कार्य में आ रही समस्याएं दूर होगी।

Related Post