Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन गालुडी स्थित रंगकणी मंदिर में मां काल रात्रि की धूमधाम से कि गई पूजा।

चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हर जगह मंदिरों से लेकर घरों तक मां की जय- जयकार सुनाई दे रहा है। श्रद्धालुओं के द्वारा व्रत, तव ,ध्यान, और मां के विभिन्न स्वरूपों की उपासना किया जा रहा है। वही गालूडी स्थित प्राचीन रंकनी मंदिर में नवरात्रि के सातवें दिन मंदिर के संस्थापक सह मुख्य पुजारी विनय दास बाबा जी के देखरेख में मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना धूमधाम से की गई। महिलाओं के द्वारा पुष्प देकर मां को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मां के चरणों में भोग लगाया गया। मान्यता है कि नवरात्रि सातवें दिन की पूजा में मां को गुड़ या उससे बनी मिठाइयों का भोग लगाने से मां अत्यंत प्रसन्न होते हैं। शनिवार के दिन प्राचीन रंकणी मंदिर में महा अष्टमी के दिन मां बसंती की पूजा होगी। जीसके पश्चात रविवार के दिन कन्या पूजा एवं भंडार का आयोजन किया जाएगा। जहां हजारों संख्या में लोगों के बीच खिचड़ी भोग का वितरण किया जाएगा।

Related Post