Breaking
Sat. Mar 28th, 2026

जुगसलाई थाना प्रभारी सस्पेंड, संजय कुमार बने नए थाना प्रभारी”

जमशेदपुर: जुगसलाई थाना में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पूर्व थाना प्रभारी को निलंबित किए जाने के बाद संजय कुमार को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया।

संजय कुमार इससे पहले जिले के विभिन्न थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना की जाती रही है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

प्रशासन को उम्मीद है कि संजय कुमार के नेतृत्व में जुगसलाई थाना की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी।

Related Post