Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

अल-कबीर पॉलिटेक्निक जमशेदपुर में दिनाँक 12 मार्च, 2025 को औ‌द्योगिक-अकाद‌मिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अल-कबीर पॉलिटेक्निक जमशेदपुर में दिनाँक 12 मार्च, 2025 को औ‌द्योगिक-अकाद‌मिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

उपायुक्त महोदय के मार्गदर्शन में सरायकेला खरसावां के औ‌द्योगिक व शैक्षणिक विकास हेतु अल-कबीर पॉलिटेक्निक ने आदित्यपुर ऑटोक्लसटर और अन्य उ‌द्योगों के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया है। प्रथम चरण में पॉलटेक सॉल्यूशंस प्रा० लि० जमशेदपुर और अल-कबीर पॉलिटेक्निक जमशेदपुर ने समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर किए तथा द्वितीय चरण में आदित्यपुर ऑटोक्लसटर, जमशेदपुर और अल-कबीर पॉलिटेक्निक जमशेदपुर के बीच समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर किए गए।

 

अल-कबीर पॉलिटेक्निक की ओर से प्राचार्य श्री वारिस सरवर इमाम ने समझौता ज्ञापन में हस्ताक्षर किया। आदित्यपुर ऑटोक्लसटर, जमशेदपुर के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री एस० एन० ठाकुर जी तथा पॉलटेक सॉल्यूशंस प्रा० लि० के डायरेक्टर श्री अभिजीत पॉल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

 

इस अवसर पर सरायकेला- खरसावां के उपायुक्त माननीय श्री रविशंकर शुक्ला जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उ‌द्देश्य विद्यार्थियों के कौशल विकास को बढ़ावा देकर उनकी उ‌द्योगों में भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस एम० ओ० यू० हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में किया गया। आदित्यपुर ऑटोक्लसटर के ट्रेनिंग एवं आई०टी० प्रमुख श्री भगीरथी सिंह, यांत्रिकी विभाग के प्रमुख श्री अजय सिंह, ट्रेनिंग एवं मार्केटिंग के श्री रघुराम श्रीकर तथा अल-कबीर पॉलिटेक्निक के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट प्रभारी मो० मकसूद आलम एवं ट्रेनिंग इंचार्ज श्रीमति पी० वीणाशीला राव की इस समझौता ज्ञापन को तैयार करने में विशेष भूमिका रही। प्राचार्य श्री वारिस सरवर इमाम ने समझौता ज्ञापन को वास्तविक रूप देने में संपूर्ण योगदान एवं उचित दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त माननीय श्री रविशंकर शुक्ला जी ने विद्यार्थियों के उत्थान हेतु हरसंभव सहयोग देने को सुनिश्चित किया।

Related Post