कोलकाता से आये अनुभवी विशेषज्ञ अधिवक्ता रमेश कुमार पटोदिया यूनियन बजट 2025 पर देंगे व्याख्यान*
सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के द्वारा चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. सीए दिनेश चौधरी की स्मृति में पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन शनिवार, दिनांक 8 मार्च, 2025 को पूर्वाह्न 10.30 बजे से चैम्बर भवन में किया जायेगा जिसमंें कोलकाता से आये अनुभवी विशेषज्ञ अधिवक्ता रमेश कुमार पटोदिया, यूनियन बजट- 2025 पर डायरेक्ट एवं इनडायरेक्ट टैक्स से संबंधित विषय पर अपने व्याख्यान देंगे। यह जानकारी सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने दी।
उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष चैम्बर के द्वारा केन्द्र सरकार के द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले यूनियन बजट के पश्चात इससे व्यवसायी एवं उद्यमियों पर पड़ने वाले असर को व्यवसायी उद्यमियों को विस्तृत रूप में अवगत कराने के उद्देश्य से एक पोस्ट बजट सेमिनार का आयोजन किया जाता है जिसमें जमशेदपुर के बाहर से आये अनुभवी विशेषज्ञ इसपर अपने अनुभव साझा करते हैं।
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि चैम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष स्व. दिनेश चौधरी स्वयं एक चार्टर्ड एकाउंटेंट थे और चैम्बर के प्रति उनकी एक अलग निष्ठा थी। कोरोना काल में उनके स्वर्गारोहन के पश्चात् चैम्बर के द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किये जाने वाले पोस्ट बजट सेमिनार को उनकी स्मृति एवं सम्मान में आयोजित किया जाने लगा। चैम्बर हमेशा उद्यमी एवं व्यवसायी हित के उद्देश्य से कार्य करता रहा है। यूनियन बजट से उनके व्यवसाय एवं उद्यमी पर इसका क्या असर होगा इस पोस्ट बजट सेमिनार से वे अवगत हो सकेंगे। इसलिये सदस्य इस पोस्ट बजट सेमिनार में अवश्य उपस्थित हों।
चैम्बर के मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष अनिल मोदी, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, बिनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने सदस्यांे से अनुरोध किया है कि वे इस पोस्ट बजट सेमिनार मे ंससमय उपस्थित होकर इसका लाभ उठायें।

