Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

उप स्वास्थ केंद्र शंकरदा में जन औषधि दिवस मनाया गया।

पोटका के उप स्वास्थ केंद्र शंकरदा में सात वां जन औषधि दिवस मनाया गया। डालसा सचिव राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर पी एल वी चयन कुमार मंडल भी उपस्थित रहे। ग्रामीणों को सी.एच.ओ सरिता तीरु के द्वारा जन औषधि दिवस मनाने का क्या महत्व है इस बारे में जानकारी दी और सरकार द्वारा जारी वर्तमान निर्देश का जिक्र करते हुए कहा गया कि गांव के हर महिला एवं पुरुषों को जिनके उम्र तीस वर्ष से अधिक है उनके ब्लड शुगर,प्रेशर,मानसिक स्थिति आदि का जांच नियमित किए जाना है। ये सारे जांच उप स्वास्थ केंद्र शंकरदा में ही किए जाएंगे। अगर किसी व्यक्ति को किसी बीमारी से ग्रसित पाया गया तो उसके इलाज के साथ साथ काउंसिलिंग भी की जाएगी। डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल के द्वारा समिति की अगले बैठक में उप स्वास्थ केंद्र की सुचारू रूप से संचालन हेतु जरूरत के छोटे मोटे उपकरणों की सूची बनाने का सुझाव दिया ताकि सरकार द्वारा दी जाने वाली कोष का उपयोग अत्यावश्यक चीजों पर हो मौके पर ग्राम प्रधान विनय कृष्ण दास,मुखिया सार्जेम मार्डि,पोटका सी.एच.सी से धर्मपाल मंडल,ग्राम स्वास्थ्य समिति के सचिव तापस कुमार गोप,सी.एच.ओ सरिता तीरु,डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,शंकरदा पंचायत कलस्टर की सहिया साथी ममता भकत,स्वास्थ सहिया जयंती भकत,सुशीला गोप,सुभद्रा भकत,सेविका गण आदि मौजूद थे।

Related Post