जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित बंगला नंबर 12बी में चोरों ने बड़ी चोरी को अंजाम दिया। यह बंगला सीआरपीएफ जवान मनीष कुमार तिवारी का है, जो अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं।
5 फरवरी को मनीष कुमार तिवारी अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ स्थित गांव गए थे। गुरुवार को जब वे लौटे, तो उन्होंने पाया कि उनके घर में चोरी हो चुकी है। चोरों ने बंगले से ₹25,000 नगद समेत करीब तीन लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल, इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। लेकिन थाने से चंद कदमों की दूरी पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
