Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

कदमा: छठ घाट के पास दो युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

जमशेदपुर । कदमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामजन्म नगर स्थित छठ घाट के पास से पुलिस ने दो युवकों को देसी कट्टा और गोली के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश महतो (21) और करण तंतु बाई उर्फ बिट्टू (21) के रूप में हुई है। गणेश महतो कदमा काली मंदिर रोड का रहने वाला है, जबकि करण तंतु बाई रामजन्म नगर रोड नंबर-01 का निवासी है।

 

मंगलवार को सिटी एसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों युवक किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से वहां एकत्रित हुए थे। जांच में पता चला कि गणेश महतो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है और करीब डेढ़ महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था।

 

फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Post