झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के द्वारा पोटका प्रखंड परिसर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डालसा के सचिव राजेंद्र प्रसाद को स्वागत किया गया। जीसके पश्चात पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा एवं अंचल अधिकारी निकिता बाला के द्वारा उपस्थित अतिथियों को पौधा दे कर अभ्यर्थना कि गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद के हाथों से द्वीप प्रज्जलीत कर किया गया। शिविर में राजेंद्र प्रसाद के द्वारा सरकार की अनान्य योजनाओं तरह विधिक सेवा भी गरीबों के लिए निशुल्क है इस बात की जानकारी दी गई। सभी को बाल विवाह,डायन प्रथा,मानव तस्करी से जागरूक किया गया एल ए डी सी के अधिवक्ता मनोज प्रसाद के द्वारा जेंडर हिंसा क्या है, इस विषय पर प्रकाश डाले सभी को बराबरी का हक है इस बात की जानकारी दी गई। इस शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत प्राप्त किए लाभुक पहुंचे थे। जिन्हें अतिथियों के हाथों से परिसंपत्ति का वितरण किया गया।इस शिविर में कुल 85 लाख रुपए के परिसंपत्ति का वितरण हुआ।सरकार की विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत पत्र एवं जरूरत के सामग्री लाभुकों के बीच बंटे गए। जैसे फाइलेरिया कीट,सावित्री बाई फूले,के सी सी ऋण,सोना सोबरन धोती साड़ी योजना,सर्वजन पेंशन आदि डालसा सचिव के द्वारा शारीरिक रूप से दिव्यांग को अपने हाथों से ट्राई साइकिल एवं स्कूली बच्चों को साइकिल प्रदान किया गया। इस शिविर में आपूर्ति विभाग,कल्याण विभाग,स्वास्थ विभाग,कृषि विभाग आदि के स्टॉल लगाए गए थे। जिनके द्वारा शिविर ने उपस्थित लोगों को अपने योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान करने के साथ साथ अपने उत्पादों का प्रदर्शन किए।कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों द्वारा निर्मित कला कृतियां दर्शन का केंद्र बिंदु रहा।न्यायाधीश के द्वारा सभी स्टालों का भ्रमण कर जानकारी प्राप्त की गई।मौके पर उप न्यायधीश सह डालसा सचिव राजेंद्र प्रसाद,एल.ए.डी.सी मनोज प्रसाद,प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,अंचल अधिकारी निकिता बाला,सी एच सी प्रभारी रजनी महाकुड़ डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,एवम नए पी एल वी मीरा मंडल,साबित सोरेन,कुरमीता मुर्मू,ज्योत्सना गोप,बसंती सरदार जमशेदपुर से रवि मुर्मू,अरुण कुमार रजक,सूरज कुमार,जोबा रानी बास्के,बलराम आदि उपस्थित रहे।
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के द्वारा पोटका प्रखंड परिसर में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन हुआ।

