Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

कोवाली थाना परिसर में माब लिचिंग के विरुद्ध मुखिया एवं ग्राम प्रधानों का जागरुकता शिविर का आयोजन

पोटका कोवाली थाना परिसर में रविवार को माब लिचिंग के विरुद्ध मुखिया व ग्राम प्रधानों के द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय पासवान ने कहा कि आप जनप्रतिनिधि से आग्रह हैं कि अपने अपने क्षेत्र में सचेत होकर माब लिचिंग की घटना को बढ़ावा नहीं दे। यह अत्यंत घृणित कार्य है। माब लिचिंग के विरुद्ध भारत न्याय संहिता (बीएनएस) में आरोप प्रमाणित होने पर मृत्युदंड का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बकरी चोरी,गाय चोरी,बच्चा चोरी के अफवाह पर ध्यान नहीं दे। इस संबंध में अफवाह भी नहीं फैलाएं। इस प्रकार की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेंगी। थाना प्रभारी ने कहा ऐसी घटना की सूचना थाना के मोबाइल नंबर 9430774639/,6206648709 या 100,व112 नंबर पर तुरंत सूचना दें। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने भीड़ द्वारा किसी के साथ मारपीट नहीं करने का सलाह दिया। उन्होंने कहा मारपीट व हत्या कर कानून हाथ में लेने का अपराध नहीं करें,यह संदेश दें। थाना क्षेत्र के सभी पंचायतों में ऐसा जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा ।ईस मोके पर मुखिया सिमती सरदार, दुखनी माई सरदार, उप मुखिया शाहिद परवेज व श्याम चरण मार्डी, ग्राम प्रधान शशधर प्रधान,ललीत प्रधान, बिहारी महाकुड़, जयसिंह सरदार,सुसेन सरदार,आईठू हांसदा, मुंशी सरदार, मनोज सरदार, यदुनाथ सरदार,माझो हांसदा,शामूराम टुडू,बंकेश सरदार, आदि उपस्थित रहे।

Related Post