Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

आदिवासी समाज हमेशा ही प्रकृति की प्रति काफी जागरूक रहा है।—- विधायक संजीव सरदार।

जमशेदपुर /पोटका

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत

डोमजुड़ी गांव मे माघ-बुरू बोंगा (पूजा) का आयोजन पारंपरिक स्वशासन गांवता की ओर से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम मे नाया के द्वारा विधिवत रूप से माघ- बुरु का पूजा अर्चना किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका विधायक संजीव सरदार उपस्थित रहे। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि आदिवासी समाज हमेशा ही प्रकृति के प्रति काफी जागरूक रहा है। माघ महिना मे भूमिज समाज के द्वारा माघ बुरू पूजा का आयोजन निर्दिष्ट पूजास्थल मे किया जाता है, जिसके पश्चात ही समाज के लोग अपने घर के छाबनी को मरम्मत करने का काम कर सकते है. इस दौरान समाज के द्वारा माघ-बुरू नृत्य और संगीत का आयोजन गांव के आखड़ा मे होता हैं। उन्होंने कहा समाज के लोगों से अपील होगा कि इस तरह के आयोजन को जिवीत रखते हुये अपने संस्कृति के प्रति प्रेम बनाये रखे और युवाओं को भी भाषा, संस्कृति और पहचान की जानकारी दें। इस अवसर पर भूमिज समाज के समाजिक कार्यकर्ता सिदेश्वर सरदार, हरिश भूमिज ।, सुखदेव सरदार, सुनाराम भूमिज, रथु सिंह सरदार, सुंदर सिंह भूमिज, गुलाब सिंह, नयन सिंह, बाबुलाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Post