अमर शहीद जगदेव प्रसाद जी के 103 वे जयंती समारोह 61 वॉ दांगी पारिवारिक मिलन समारोह जमशेदपुर के डिमना में मनाया गया। इस आयोजन का अध्यक्षता संजय कुमार द्वारा किया गया। सर्वप्रथम शहीद जगदेव प्रसाद जी के चित्र पर पुष्प श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तत्पश्चात आगंतुक सभी कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला पूर्वी सिंहभूम एवं चाईबासा जिला में निवास करने वाले दांगी बन्धुओं का सचिव सुरेंद्र कुमार द्वारा सर्वप्रथम स्वागत किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बच्चों के लिए किया गया था जिसमें समाज के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में मनोरंजक् खेल का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित महिलाओं ने अपना योगदान दिया ।सभी प्रकार के प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को समाज के ही सजन डॉ० कुंदन कुमार के द्वारा मोमेंटो एवं प्राइज देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दांगी समाज जमशेदपुर के सचिव सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे जिन्होंने मंच से कहा कि इस प्रकार की आयोजन से समाज में एकता और भाईचारा कायम रहता है । कार्यक्रम में उपेंद्रनाथ वर्मा ,नवीन कुमार सिंह ,संजीव कुमार ,सुनील कुमार ,संजीव नारायण, अमरकांत भारती, मनोज कुमार सिन्हा पंकज भारती, राजेश रंजन ,अनूप अकेला, मनोज कुमार, रवि रंजन, परमानंद ,सोनू कुमार ,चंदन वर्मा, प्रमोद कुमार, उपेंद्र कुमार वर्मा ,आनंद, वशिष्ठ नारायण, एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सेवानिर्मित कर्मचारियों को शाल ओठाकर सम्मानित किया गया समाज को संगठित करने पर जोर दिया। पूर्वी सिंह जिला दांगी समाज के द्वारा प्रत्येक वर्ष इस प्रकार का आयोजन करने से समाज में भाईचारा काम रहता है तथा लोग एक दूसरे को विशेष रूप से जानते और पहचानते हैं। इस कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी संजय कुमार मनोज कुमार दांगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में धनबाद ,रांची दांगी समाज के विशेष रूप से आमंत्रित थे जिन्होंने भाग लिया। बच्चों के खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजीव नारायण तथा रिंकेश कुमार के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।महिला सदस्यों के लिए कार्यक्रम का आयोजन दांगी समाज की महिला सदस्या रेनू प्रभा ,पुष्प लता, रूबी कुमारी, पुष्पा कुमारी ,प्रेमलता ,बीना देवी द्वारा किया गया। वार्षिक मिलन समारोह में उपस्थित समाज के सभी बच्चे और महिलाओं तथा पुरुषों के लिए अलग-अलग मनोरंजन खेल का व्यवस्था किया गया था जिसमें सभी लोगों ने अपना योगदान दिया। इस कार्यक्रम में सरायकेला पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न क्षेत्र जैसे आदित्यपुर गम्हरिया टेल्को गोविंदपुर सोनारी बिष्टुपुर साकची गांधीनगरआदि स्थानों से दांगी समाज के 1000 परिवरो ने भाग लिया । वार्षिक मिलन समारोह में पुरुषों तथा महिलाओं के लिए अलग-अलग म्यूजिक चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था ।दांगी समाज के अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का मोमेंट देकर स्वागत किया गया ।समाज के सेवानिवृत कर्मियों को अंग वस्त्र देखकर स्वागत किया गया तथा नए सदस्यों को भी माला देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर दांगी समाज के छोटे से बड़े कर्मचारी डॉक्टर इंजीनियर एवं अधिकारी वरिष्ठ कर्मचारी उपस्थित रहे।

