जमशेदपुरः आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर स्थित इंडोमैक बिजनेस सौल्युशन्स द्वारा आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर एवं एसिया के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय (6 से 8 फरवरी) बी 2 बी इंडस्ट्रीयल मशीनरी एंड इंजिनियरींग एक्सपो (इंडोमैक जमशेदपुर) का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला, आईएएस, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री कुमार राजत आईएएस, सरायकेला-खरसावां असिस्टेंट मजिस्ट्रेट सह असिस्टेंट क्लक्टर एवं सम्मानित अतिथि के रूप में जियाडा आदित्यपुर के रिजनल डायरेक्टर श्री प्रेम रंजन, आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के प्रबंध निदेशक श्री एस एन ठाकुर, एसिया के अध्यक्ष श्री इंदर अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से उक्त एक्सपो का उद्घाटन किया गया ।
इसी एक्सपो में मौजूद TL Pathak ग्रुप ऑफ कंपनी के रिप्रेजेंटेटर संदीपन बांकुरा जी ने बताया की हमारी कंपनी 67 साल पुरानी है। जिस तरह से देश विकास की तरफ बढ़ रहा है इसी तरह से हमारी कंपनी भी नई नई आधुनिक मशीनरी लाती रहती हैं इस बार भी हम आधुनिक तरह की मशीनरी लेकर आए हैं जैसे लेत मशीन, शेयरिंग मशीन हाइड्रोलिक प्रेस, पावर प्रेस, शेपिंग मशीन, और हमारी कंपनी सीएनसी मशीन भी बनाती है । उन्होंने बताया की जमशेदपुर में हमारे बहुत सारे भरोसेमंद ग्राहक भी हैं । जिनको हम मशीनरी उपलब्ध करा रहे हैं ।

