Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देश पर पोटका में दिव्यांगता जांच शिविर लगाया गया।

जमशेदपुर/ पोटका

 

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देश पर पोटका प्रखंड में आज दिव्यांगता जांच शिविर लगाया गया इस शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ,ई एन टी रोग विशेषज्ञ,मनोरोग विशेषज्ञ,नेत्र रोग विशेषज्ञ,एडियोलॉजिस्ट,विलिनिकल तथा सैकोलोजिस्ट मौजूद थे।डालसा सचिव राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर लीगल एड क्लिनिक पोटका के माध्यम से 9 दिव्यांगो का फॉर्म भरा गया(1)जसाई मार्डि हड्डी भूटका(2)बिनापानी गोप आंख शंकरदा(3)जन्हबी नायक कान शंकरदा(4)बंबइया कैबरतो कान हेंसलबील(5)बृहस्पति भकत हड्डी काशीडीह(6)विश्वनाथ गोप ई एन टी बड़ाबंदुआ(7)इंद्रजीत भकत हड्डी माटकू(8)चुरामणि भकत माटकु हड्डी(9)झूमा भकत भूरकाडीह ई एन टी आदि का फॉर्म भर कर शिविर में भेजा गया अगर डॉक्टरों के जांच में इनके दिव्यांगता प्रतिशत 40% या उससे अधिक आता है तो इन सभी का स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन भत्ता का लाभ भी दिलाने में मदद किया जाएगा और इन दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे से ही इन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में प्राथमिकता मिलेगी।शिविर में पहुंचे दिव्यांगों के मदद के लिए लिगल एड क्लिनिक के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,नए पी एल वी मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप आदि मौजूद थे।

Related Post