Breaking
Wed. Mar 4th, 2026

सूरज प्रमाणिक हत्याकांड: 24 घंटे में उद्भेदन, तीन आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर: सोनारी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सूरज प्रमाणिक हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी पंचवटी नगर रोड नंबर 8 का मनोज जयसवाल उर्फ मनोज पगली, पंचवटी नगर रोड नंबर 1 का पिंटू सिंह उर्फ प्रकाश कुमार सिंह और कुख्यात अपराधी विकास सिंह उर्फ हेते शामिल हैं।

 

गिरफ्तारी और बरामदगी

 

मनोज जयसवाल और पिंटू सिंह को डोभो पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

विकास सिंह उर्फ हेते को निर्मल नगर काली मंदिर के पास से पकड़ा गया।

 

आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, तीन जिंदा गोलियां, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

 

 

हत्या का कारण

 

एसएसपी ने बताया कि सूरज प्रमाणिक की हत्या पुरानी दुश्मनी और जान से मारने की धमकी के कारण की गई। 2017 में मृतक सूरज ने मनोज जायसवाल पर जानलेवा हमला किया था, जिसकी शिकायत सोनारी थाने में दर्ज थी और इसके चलते सूरज जेल भी गया था।

 

पुलिस की कार्रवाई

 

एसएसपी ने सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-2, सोनारी पुलिस और तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मी शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का समाधान किया।

 

आरोपियों का प्रोफाइल

 

विकास सिंह उर्फ हेते: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर।

 

मनोज जायसवाल उर्फ मनोज पगली: हत्याकांड में गोली चलाने का आरोप।

 

 

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई से इलाके में पुलिस की सक्रियता और सतर्कता का प्रमाण मिला है।

Related Post