Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या, हत्यारा ने किया थाने में सरेंडर

चतरा: चतरा में दहेज को लेकर एक विवाहिता की हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानदास मुहल्ले की है। हत्या के बाद आरोपी पति ने सदर थाना में सरेंडर कर दिया है। मृतका के भाई कृष्णा प्रजापति ने बताया कि पहले मेरी बहन अपने पति सुनील प्रजापति के साथ हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसाइंडीह गांव में रहती थी। परन्तु सोंची समझी साजिश के तहत उसे 16 नवंबर को चतरा के भगवानदास मोहल्के स्थित आवास पर लाया गया। जहां उसकी हत्या कर दी गई।हत्या के बाद पति ने सदर थाना में सरेंडर कर दिया है। मृतका के भाई ने बताया कि बहन की शादी में शक्ति अनुसार 5 लाख नकद, एक डेढ़ लाख का मोटरसाइकिल भी दहेज में दिया गया था। परन्तु पति और उसके ससुराल वालों के द्वारा स्कार्पियो की मांग की जा रही थी, इसी को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया है। वहीं मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Related Post