Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

गिरिडीह : बस स्टैंड में संदिग्ध हालत में शिक्षक का शव मिलने से सनसनी

गिरिडीह: जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड में आज 14 नवंबर की सुबह एक शिक्षक का शव संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान चिरैयाघाट रोड निवासी सुनील कुमार यादव के रूप में हुई है, जो कि नगर थाना क्षेत्र के निवासी थे। सुनील यादव का शव शहर के मुख्य बस स्टैंड में मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

 

पुलिस कर रही है सीसीटीवी फुटेज की जांच

 

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। इस घटना की खबर सुनते ही भाजपा नेता दिनेश प्रसाद यादव, संजीत सिंह पप्पू, दारा हाजरा, विजय सिंह समेत कई प्रमुख लोग घटनास्थल पर पहुंचे और प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

 

वहीं, मृतक के परिजन इस घटना के बाद से गहरे सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सुनील यादव की मृत्यु कैसे हुई है। घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच में जुटी हुई है ताकि घटना के बारे में कोई सुराग मिल सके।

Related Post