Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

चुनाव में झामुमो हॉफ,कांग्रेस ऑफ,राजद साफ =अनिल मोदी।

जमशेदपुर==कोल्हान में चुनाव प्रचार की समाप्ति के बाद तस्वीर अब साफ होने लगी है।और कोल्हान में एन डी ए के पक्ष में लोगों का रुझान साफ दिखाई दे रहा है।यह बाते भाजपा के जिला महामंत्री,जुगसलाई विधानसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक अनिल मोदी ने कही। उन्होंने कहा कि प्रचार में आम जनता के झुकाव से स्पष्ट है कि लोग हेमंत सरकार के कुशासन से आजीज आ चुके है।और प्रदेश में एन डी ए सरकार की वापसी का मन बना चुके है।उन्होंने साफ कहा कि इन चुनावों में झामुमो हॉफ,कांग्रेस ऑफ ओर राजद साफ हो जाएगी।उन्होंने कहा कि इस चुनाव का संदेश दूर तक जाएगा।अराजक हेमंत सरकार के कार्यकाल से युवा,छात्र,महिला,किसान सभी हताश है।हेमंत सरकार जिन वादों को लेकर सरकार में आई थी वे कोई भी वादे पूरे नहीं हुए।इससे आम आदमी अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है।और इंडी गठबंधन को सबक सिखाने के मूड में है।उन्होंने कहा कि जनता समझ रही है कि देश में एन डी ए की सरकार है और प्रदेश में भी एन डी ए सरकार बनेगी तो दोनों सरकारों में समन्वय अच्छा होगा और झारखंड का चतुर्दिक विकास होगा।

Related Post