जमशेदपुर: साकची अग्रसेन भवन में मारवाड़ी समाज की एक बैठक मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित हुई। समाज के सभी छेत्र साकची, काशीडीह, बाराद्वारी, भालूबासा, सीतारामडेरा, गोलमुरी, टेल्को, सिद्धघोरा बिरसानगर समेत सभी छेत्रो से प्रतिनिधि उपस्थित होकर भाजपा प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा साहू को समर्थन देकर जीत का आशीर्वाद दिया। श्री सुमन अग्रवाल ने कहा की विधानसभा चुनाव में दमदार उपस्थिति दर्ज करायेगा मारवाड़ी समाज उन्होंने समाज में एकजुटता और भाईचारे का संदेश देना, स्वास्थ, शिक्षा एवं समाज सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा की मारवाडी समाज एकमत होकर विधानसभा में वोट करेगा और पूर्णिमा साहू को विजय बनाएगा।
भाजपा की प्रत्याशी श्रीमती पूर्णिमा साहू ने उपस्थित समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा की मारवाडी समाज दानवीर समाज है, मारवाडी समाज महाराजा अग्रसेन, भामाशाह, महाराणा प्रताप को पूजने वाला समाज है। उन्होंने कहा की भामाशाह अपनी दानवीरता के कारण इतिहास में अमर हो गए। भामाशाह के सहयोग ने ही महाराणा प्रताप को जहाँ संघर्ष की दिशा दी, वहीं मेवाड़ को भी आत्मसम्मान दिया। कहा जाता है कि जब महाराणा प्रताप अपने परिवार के साथ जंगलों में भटक रहे थे, तब भामाशाह ने अपनी सारी जमा पूंजी महाराणा प्रताप को समर्पित कर दी। उन्होंने अग्रवाल मारवाडी समाज के उपस्थित सदस्यो से अपने पक्ष में मत देने का अनुरोध किया।
मोके पर मारवाड़ी सम्मेलन साकची के अध्यक्ष श्री सुरेश काउंटिया के नेतृत्व में ,सीतारामडेरा भालूबासा से श्री मुरारी अग्रवाल, श्री पंकज छाछारिया, श्री मालिराम नरेडी के नेतृत्व में, गोलमुरी से श्री कैलाश अग्रवाल, श्री संकर अग्रवाल के नेतृत्व में, टेल्को से श्री श्याम अग्रवाल, बिरसानगर से श्री अनिल अग्रवाल , सिद्धघोरा से श्री कमलेश अग्रवाल, श्री सुभाष चंद्र शाह, राजस्थान कल्याण परिषद से श्री ओमप्रकाश रिंगसिया, अग्रवाल सम्मेलन से श्री अशोक चौधरी, जीण माता परिवार के संरक्षक श्री शम्भू खन्ना, श्री महावीर मोदी, श्री प्रमोद अग्रवाल, श्री बजरंग अग्रवाल, चक्की लाइन दुर्गा पूजा कमिटी से श्री ओमप्रकाश मूनका, श्री विमल जालान, परिवार साकची के अध्यक्ष श्री बबलू अग्रवाल, समेत समाज के हजारों सदस्य उपस्थित थे।
*मारवाडी समाज की महिलाओं ने उपस्थित दर्ज कराकर दिया पूर्णिमा को समर्थन, पहनाया जीत का चुंदड़ी और साफा*
कविता अग्रवाल, मनीषा संघी, खुशभु कांटिया, उषा चौधरी, मंजू खंडेलवाल, रेखा अग्रवाल, संकुन्तला अग्रवाल, पुष्पा संघी, सीमा अग्रवाल, मंजू अग्रवाल , श्याम शखी, राधा राणी समेत विभिन्न मारवाडी समाज की प्रतिनिधि के सदस्य उपस्थित थी।

