Breaking
Sat. Mar 7th, 2026

November 4, 2024

उत्पाद विभाग की छापेमारी में मिनी अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन

बोकारो: उत्पाद विभाग की छापेमारी में मिनी अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन बोकारो :जिले के दुग्दा थाना…

-खरसावां पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के साथ तीन लोग गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के साथ तीन लोग गिरफ्तार चौका।सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में पुलिस…

आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आदित्यपुर।सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में आज करेंगे दो चुनावी रैलियां, गढ़वा और चाईबासा में जनसभा को करेंगे संबोधित रांची।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चुनावी राज्य झारखंड में दो महत्वपूर्ण रैलियों को संबोधित करेंगे। उनकी पहली रैली गढ़वा में और दूसरी रैली चाईबासा में आयोजित की जाएगी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने पीटीआई-भाषा को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी सोमवार सुबह करीब 11 बजे बिहार के गया हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से वे हेलीकॉप्टर द्वारा गढ़वा पहुंचेंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। गढ़वा में रैली के बाद प्रधानमंत्री मोदी रांची पहुंचेंगे, जहां से वे चाईबासा के लिए रवाना होंगे। चाईबासा में उनकी रैली दोपहर लगभग 2.30 बजे आयोजित होगी, जिसमें वे क्षेत्र के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जो झारखंड के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी भी हैं, ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री की इन रैलियों से राज्य में भाजपा के प्रचार अभियान को बल मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड में आज करेंगे दो चुनावी रैलियां, गढ़वा और चाईबासा में जनसभा को करेंगे संबोधित…