Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

जमशेदपुर : पश्चिमी से निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह ने किया जन सम्पर्क अभियान, जाना लोगों का हाल

जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह अपने समर्थकों के साथ मुंशी मोहल्ला, मानगो सब्जी बाजार, डिमना रोड, पारस नगर, पोस्ट ऑफिस रोड, और बैकुंठ नगर में जन सम्पर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

जितेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों का विकास, क्षेत्र का विकास और आम जन की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने बताया कि उन्हें लोगों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है, जो उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस जन सम्पर्क अभियान के दौरान, जितेन्द्र सिंह ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करेंगे। जितेन्द्र सिंह के इस अभियान को देखकर स्थानीय लोगों में उत्साह और समर्थन की लहर देखी जा रही है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे क्षेत्र के विकास के प्रति गंभीर हैं और जनता की आवाज को सुनने के लिए तत्पर हैं।

Related Post