Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

आदित्यपुर में चोरी की घटना: चोरों ने घर में घुसकर लाखों का सामान चुराया ..

सरायकेला खरसावां  -: बीती रात आदित्यपुर के कल्पनापुरी क्षेत्र में चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना रमेश चंद्र यादव के निवास पर हुई, जहां चोरों ने अलमारी में रखे 15 से 20 हजार रुपये नगद, जेवरात और दो एंड्रॉयड मोबाइल चुरा लिए।

घटना की जानकारी के अनुसार, यह चोरी रात 1 से 3 बजे के बीच हुई थी। मकान मालिक के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि चोर घर के पिछले गेट से अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर सामान चुराया। इस दौरान परिवार के सदस्य सो रहे थे और उन्हें सुबह चोरी का पता चला।

इसके अलावा, किरायेदार के बंद घर का ताला भी तोड़कर वहां से सामान चुराया गया। किरायेदार गांव गए हुए थे, इसलिए उनकी संपत्ति की चोरी का आंकड़ा अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। मकान मालिक ने उन्हें घटना की जानकारी दे दी है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय निवासियों में इस प्रकार की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है, जिसके चलते उन्होंने सुरक्षा उपायों को सख्त करने का निर्णय लिया है।

आदित्यपुर में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, जिससे स्थानीय लोगों ने अपनी कॉलोनियों में गश्त करने का निर्णय लिया है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Related Post