मोहम्मडन स्पोर्टिंग को पहली घरेलू जीत की तलाश जबकि ब्लास्टर्स को कोलकाता में लगातार तीसरी जीत की उम्मीद

कोलकाता, 19 अक्टूबर: मोहम्मडन एससी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) 2024-25 में अपनी पहली घरेलू जीत की तलाश में उतरेगी, जबकि केरला ब्लास्टर्स सिटी ऑफ जॉय में लगातार तीसरी जीत पाने की कोशिश करेंगे। दोनों टीम किशोर भारती क्रीड़ांगन में रविवार, 20 अक्टूबर 2024 को शाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) भिड़ेंगी।
मोहम्मडन स्पोर्टिंग को घरेलू बढ़त की तलाश
• मोहन बागान सुपर जायंट के हाथों प्रतिष्ठित कोलकाता डर्बी 3-0 से हारने के बाद ब्लैक पैंथर्स आगामी मैच में उतरेंगे। रूसी हेड कोच एंड्री चेर्निशोव के ब्लैक पैंथर्स अपने शुरुआती चार मैचों में चार अंक बटोरकर तालिका में 10वें स्थान पर हैं।
चिंताओं को दूर करने की कोशिश करेंगे ब्लास्टर्स
• केरला ब्लास्टर्स एफसी ने पिछले नौ अवे मैचों में से प्रत्येक में कम से कम एक गोल खाया है और इसमें दौरान सिर्फ एक जीत मिली है।
• सिटी ऑफ जॉय में ब्लास्टर्स पिछले दो मैच जीते हैं, जब उन्होंने मैरिनर्स को 1-0 से और ईस्ट बंगाल एफसी को 2-1 से हराया था। स्वीडिश हेड कोच माइकल स्टेहरे के ब्लास्टर्स तालिका में सातवें स्थान पर है और कोलकाता में लगातार तीसरी जीत पाने के लिए उत्सुक होंगे।
आमने-सामने
यह आईएसएल में मोहम्मडन एससी और केरला ब्लास्टर्स एफसी के बीच पहला मुकाबला होगा।
प्रमुख खिलाड़ी एवं उपलब्धियां
• मोहम्मडन के फ्रैंका इस सीजन के अपने पहले गोल की तलाश में हैं, जबकि उनका अपेक्षित गोल (xG) टैली 1.02 है।
• अमरजीत सिंह ने मोहम्मडन स्पोर्टिंग के लिए आठ ब्लॉक किए हैं, जो इस सीजन में सभी भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अधिक है।
● केरला ब्लास्टर्स के क्वामे पेपराह शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने इस सीजन में अपने 77.8% द्वंद जीते हैं।
● अगर केरला ब्लास्टर्स हार से बच गए, तो स्टाहरे लीग में अपने पहले तीन मैच में अपराजित रहने वाले केवल 10वें कोच बन जाएंगे।
आईएसएल फैंटेसी
नोहा सदाउई (11.4 करोड़)
वह अब तक 30 फैंटेसी अंक अर्जित कर चुके हैं
एलेक्सिस गोमेज (6.4 करोड़)
उन्होंने अब तक 23 फैंटेसी अंक झटके हैं
इंडियन सुपर लीग का लाइव स्ट्रीम जियोसिनेमा (अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और मलयालम) पर मुफ़्त में किया जाएगा और स्पोर्ट्स18 – 3 (अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली और मलयालम), एशियानेट प्लस (मलयालम) पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा स्पोर्ट्स 18 – 1, स्पोर्ट्स 18 – 2 और स्पोर्ट्स 18 – खेल भी चुनिंदा आईएसएल मैचों का सीधा प्रसारण करेंगे।

