Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

जमशेदपुर के जुबली पार्क में रतन टाटा के सम्मान में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा

जमशेदपुर के जुबली पार्क में रतन टाटा के सम्मान में आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा

जमशेदपुर के जुबली पार्क में सर रतन टाटा (28.12.1937 – 09.10.2024) के सम्मान में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. रतन टाटा, जिनकी दूरदर्शिता, करुणा और नेतृत्व ने भारतीय उद्योग, समाज और लाखों लोगों के जीवन में अमिट छाप छोड़ी, को इस समारोह में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई.

 

यह समारोह जुबली पार्क की शांत और प्राकृतिक सुंदरता के बीच आयोजित किया गया, जहां उपस्थित आगंतुकों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत स्थल पर रखे गए रतन टाटा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई, जहां उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.

 

उनकी स्मृति में कुछ क्षणों के लिए मौन रखा गया, जिसके बाद सजा श्रद्धांजलि सभा के आयोजन करता अभिषेक ने रतन टाटा के असाधारण जीवन और उनकी महान विरासत को याद किया. विशेष रूप से, उनके परोपकारी कार्यों, समाज सेवा, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, और भारतीय उद्योग में नवाचार को बढ़ावा देने पर प्रकाश डाला गया

रतन टाटा का जीवन और उनके योगदान हमेशा देशवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका नैतिक नेतृत्व, परोपकार और नवाचार के प्रति अडिग समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा…

Related Post