Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

एक मोटरसाइकिल चोर को पकड़ने में जुटे पुलिस के चार जवान: क्या कभी ऐसा देखा है? यही है सरायकेला पुलिस।

सरायकेला: सरायकेला-खरसावाँ जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह घटना 24 सितंबर 2024 की है, जब पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर तिरुलडीह के चौड़ा सड़क पर सशस्त्र बलों के साथ चेकिंग की जा रही थी। हालांकि, पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में इसे चेकिंग अभियान बताया गया है, वहीं दूसरी ओर इसे छापेमारी भी कहा गया है। इन दोनों बयानों में अंतर है, जिससे सवाल उठता है कि पुलिस ने आरोपी को बचाने के लिए कोई रास्ता दिया या बचने का मौका दिया, जो जांच का विषय है।

पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की सफेद स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर चौड़ा की ओर से तिरुलडीह की तरफ आ रहा था। पुलिस को चेकिंग करता देख वह मोटरसाइकिल छोड़कर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम हासिम मोमिन उर्फ नेड़ा (उम्र 42 वर्ष, पिता बाबुजान मोमिन, निवासी हुडूमदा, थाना बाघमुण्डी, जिला पुरुलिया, पश्चिम बंगाल) बताया।

जब पुलिस ने मोटरसाइकिल के कागजात मांगे, तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका और वाहन के बारे में संतोषजनक जानकारी देने में असफल रहा। पुलिस ने मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर: MBLHAW083KHC00967) को जब्त कर लिया और हासिम मोमिन को गिरफ्तार कर तिरुलडीह थाना लाया गया।

थाना प्रभारी पु०अ०नि० अलम चाँद महतो के स्वलिखित बयान के आधार पर तिरुलडीह थाना में काण्ड संख्या 24/2024, धारा 317(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त हासिम मोमिन को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि इस छापेमारी दल में थाना प्रभारी के साथ आ०/532 अवध कुमार सिंह, आ०/424 करधनी सिंह, और सरकारी चालक रविन्द्र सिंह शामिल थे।

Related Post