Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार !

रांची:सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सित्ती राम और अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया है.

दोनों किशोरगंज के रहने वाले हैं. इनके पास से 16 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक बाइक बरामद हुआ है. मंगलवार को डीएसपी प्रकाश सोए ने बताया कि किशोरगंज रोड नंबर 05 के पास अवैध नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी किया गया. पुलिस बल को देख भागने के क्रम में सित्ती राम और अभिषेक यादव को पकड़ा गया.

Related Post