Breaking
Sun. Apr 12th, 2026

पलाश के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

कांड्रा -:सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत डुमरा पंचायत के जंगलीबाद जंगल में मंगलवार की सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई, जब ग्रामीणों ने पलाश के पेड़ पर 25 वर्षीय समीर मंडल का शव लटका हुआ देखा। समीर, डुमरा निवासी शतरंजन मंडल का पुत्र था, जो रविवार से लापता था। शव को देखने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, और ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और मृतक के परिजनों को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतक के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है। परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले समीर का गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि समीर की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है, क्योंकि शव जमीन से लगभग 4 फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था, जो स्वाभाविक नहीं लगता।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Post