Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

जमशेदपुर: छोटा बांकी डैम में नहाने के दौरान युवक डूबा, खोजबीन जारी

जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के एमजीएम थाना अंतर्गत छोटा बांकी डैम में नहाने के दौरान एक 28 वर्षीय युवक शशिकांत शर्मा डूब गया। यह घटना मंगलवार को दोपहर में हुई जब शशिकांत अपने पांच दोस्तों के साथ डैम में नहाने गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नहाते समय शशिकांत गहरे पानी में चला गया और वहीं डूब गया। स्थानीय लोगों ने उसे खोजने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। शशिकांत साकची के स्ट्रेटमाइल रोड के पास रहता था और ई-रिक्शा चलाता था।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी। युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक डूबे युवक की तलाश जारी थी। इस दुखद घटना की सूचना मिलने पर भाजपा नेता विमल बैठा भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

छोटा बांकी डैम में इस प्रकार की घटनाएं पहले भी सामने आई हैं, जिसके चलते स्थानीय लोगों ने वहां सुरक्षा उपायों की मांग की है।

Related Post