Breaking
Fri. Mar 20th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिखाई टाटानगर-पटना वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी, 660 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास

जमशेदपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वर्चुअली टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन से टाटानगर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने 660 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पित किया।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने झारखंड के टाटानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत 20,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। यह कदम प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को और गति देने और गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने से झारखंड और बिहार के बीच आवागमन में तेजी आएगी, जिससे व्यापार और यात्रा को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, रेलवे परियोजनाओं के शिलान्यास से क्षेत्रीय बुनियादी ढांचे में सुधार और रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय नेताओं और जनता ने प्रधानमंत्री की इन पहलों का स्वागत किया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक अहम कदम बताया।

Related Post