Breaking
Wed. Jul 1st, 2026

परसुडीह में 34 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप अवैध संबंध पर..!

जमशेदपुर-: परसुडीह थाना क्षेत्र के गोबराटोला में सोमवार को 34 वर्षीय युवक धीरेन गोप का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान धीरेन गोप के रूप में हुई, जो पेशे से राजमिस्त्री था।

मृतक की पत्नी माधुरी गोप ने आरोप लगाया है कि उसके पति की हत्या अवैध संबंध के कारण की गई है। उन्होंने बताया कि उनका पति टेल्को थाना क्षेत्र के जेमको वीर बिरसागढ़ का निवासी था और परसुडीह की एक महिला मोनी पात्रो के साथ किराए के मकान में रहता था। आज दोपहर में मोनी पात्रो के भतीजे ने फोन कर माधुरी को धीरेन की मौत की जानकारी दी।

घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने परसुडीह थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। धीरेन गोप के सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी के अलावा दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Related Post